फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hypertension Day: दिनचर्या की ये आदतें बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

Sat, 17 May 2025 06:03 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाई ब्लड प्रेशर, वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, यह हृदय रोगों का कारण बन सकती है। अक्सर हमारी दिनचर्या में कुछ एसी आदतें होती हैं जो हाइपरटेंशन का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर और तनाव की स्थिति - फोटो : Freepik.com
World Hypertension Day 2024: हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। उच्च रक्तचाप को हाई ब्लड प्रेशर भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे 'साइलेंट किलर' भी कहते हैं, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं जिसे आमतौर पर इंसान ध्यान नहीं दे पाता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी, मस्तिष्क और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी रोग जैसी जानलेवा समस्याओं का प्रमुख कारण हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गलत खानपान, तनाव, सेडेंटरी लाइफस्टाइल और धूम्रपान हाइपरटेंशन के खतरे को बढ़ाते हैं।

बहुत से लोगों को मालूम नहीं होता है कि वे जाने-अनजाने में अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Salt - फोटो : Adobestock
संतुलित मात्रा में नमक खाएं
ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है, जो रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है। प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और पैकेट स्नैक्स में नमक की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अपनी डाइट में इनके बजाए हेल्दी डाइट एड करें। साथ ही संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करें।
 
ये भी पढ़ें-  Diabetes: महिला और पुरुषों में डायबिटीज के लक्षण एक जैसे ही होते हैं या फिर अलग? आपके लिए भी जानना जरूरी
विज्ञापन

3 of 5
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल - फोटो : Freepik.com
एक्टिव लाइफस्टाइल रखें
सेडेंटरी लाइफस्टाइल ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। लंबे समय तक बैठे रहना मोटापे का कारण भी बनता है, जो हाइपरटेंशन का जोखिम बढ़ाता है। इसलिए सेडेंटरी लाइफस्टाइल से बचना चाहिए और बीच-बीच में शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Heatwave: इस साल फरवरी के बाद अप्रैल में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सेहत के लिए बढ़ रही हैं मुश्किलें; आप कितने सुरक्षित?

4 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
पूरी नींद लें
लंबे समय तक लगातार मानसिक तनाव और अपर्याप्त नींद (7-8 घंटे से कम), कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को बढ़ाते हैं, जो हाइपरटेंशन के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाय - फोटो : instagram

अक्सर कुछ लोग अपनी दिनचर्या में चाय या कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। दरअसल, इनमें मौजूद कैफीन का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है, इसलिए चाय या कॉफी का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें