2006 से 17 मई को हर वर्ष हाइपरटेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अनियंत्रित जीवनशैली के कारण होने वाली ये स्वास्थ्य समस्या हर वर्ग के लोगों के लिए घातक बन चुकी है। यह एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें धमनियों में रक्त दबाव सामान्य से तेज हो जाता है। सामान्य स्थित में रक्त प्रवाह 120/80 से 140/90 के बीच रहता है। लेकिन जैसे ही ब्लड प्रेशर इससे अधिक होने लगता है उच्च रक्तचाप की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से दवाइयां तो लें साथ ही कुछ घरेलु उपचार भी उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से आप अपना ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
शहद
शहद में एंटीबायोटिक, माइक्रो न्यूट्रिएंट, एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन ए, बी और सी भी पाया जाता है। शहद और अजवाइन के पत्तों का रस हाई ब्लड प्रेशर का उपचार है।
विज्ञापन
3 of 8
प्याज का रस
प्याज की परतों में कुएरसेटीं नामक तत्व पाया जाता है, जो उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है। आप हाई ब्लड प्रेशर का उपचार करने लिए प्याज के रस का इस प्रकार सेवन कर सकते हैं।
4 of 8
नारियल पानी
नारियल पानी में खनिज और लवण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो धमनियों में रक्त प्रवाह के असंतुलन को शांत करने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम तत्व रक्तचाप को कम करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है। पोटेशियम रक्त में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा के रूप में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
तरबूज
तरबूज एक गुणकारी फल है, जिसका सेवन आप उच्च रक्तचाप की स्थिति में कर सकते हैं। तरबूज में मौजूद एमिनो एसिड एल-साइट्रूलाइन और एल-आर्जिनिन तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
दालचीनी
दालचीनी में कई यौगिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट और सिनामाल्डेहाइड व सिनेमिक एसिड शामिल है। ये सभी तत्व उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के काम आते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अजवाइन
अजवाइन के पत्तों के रस में 3-एन-ब्यूटिल फाथालाइड और एपिगेनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप की स्थिति में फायदा पहुंचाते हैं। फाथालाइड रक्त वाहिकाओं की चिकनी मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए आप आप अजवाइन का उपाय कर सकते हैं।
केले
केले में सोडियम कम होता है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होती है। केले में पोटेशियम की मात्रा भी पाई जाती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा के रूप में आप केले का सेवन कर सकते हैं।