World Heart Day 2025: वर्ल्ड हार्ट डे हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता मानसिक तनाव और गलत खान-पान की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा रहता है। आज के दौर में तो हृदय को स्वस्थ रखना केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। बता दें कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए कई चीजें जरूरी होती हैं, जैसे- रोज एक्सरसाइज करना, एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना आदि। इसी कड़ी में आपकी डाइट भी हार्ट हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
देखा जाए तो आपके किचन में मौजूद चीजें ही आपके दिल की सेहत का खजाना हो सकती हैं। इस साल के वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर आइए जानते हैं उन चार सुपरफूड्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने दिल के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं और हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।