फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day 2023: हार्वर्ड विशेषज्ञों ने बताया- दिल की सेहत को रखना है ठीक तो तुरंत छोड़ दें ये आदतें

Fri, 29 Sep 2023 04:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट की समस्या - फोटो : istock
हृदय रोगों का खतरा समय के साथ न सिर्फ काफी तेजी से बढ़ा है, साथ ही अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं। जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और आहार बिगड़ती जा रही है, उसने हृदय स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। दिल की सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि दिनचर्या को ठीक रखा जाए।

हृदय रोगों के बढ़ते वैश्विक जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।

हार्वर्ड विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी जाने-अनजाने कई ऐसी गलत आदतों के शिकार हो गए हैं जो हमारे हृदय को नुकसान पहुंचा रही है। यही कारण है कि 20 से कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की समस्या रिपोर्ट की जा रही है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं कि किन गड़बड़ आदतों के कारण हमारे हृदय की सेहत प्रभावित हो रही है जिनमें तुरंत सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन

2 of 5
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock
अध्ययन में क्या पता चला?

हार्वर्ड विशेषज्ञ कहते हैं, जीवनशैली में बेहतर विकल्प चुनने से न सिर्फ हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है साथ ही ये आपको दीर्घायु बनाने में भी मददगार है। महिलाओं में हृदय रोगों के जोखिमों को लेकर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि स्वस्थ वजन और धूम्रपान न करने वाली महिलाएं, जो नियमित रूप से व्यायाम करती थी और स्वस्थ आहार लेती थीं उनमें  दिल का दौरा पड़ने या हृदय रोग से मरने का खतरा 83% कम देखा गया। पुरुषों में इसी तरह के अध्ययन में परिणाम लगभग समान थे।



आइए जानते हैं किन आदतों को हृदय की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है?
विज्ञापन

3 of 5
धूम्रपान के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Pixabay
तम्बाकू उत्पादों से बचें

हार्वर्ड विशेषज्ञों ने बताया सिगरेट, सिगार और तंबाकू उत्पादों का सेवन, विशेषकर इससे निकलने वाला धुआं हृदय और धमनियों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया धूम्रपान की आदत को छोड़कर आप हृदय और फेफड़े दोनों की सेहत में सुधार कर सकते हैं। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ने से भी हृदय की सेहत में सुधार किया जा सकता है।

सेकेंडहैंड स्मोकिंग भी हानिकारक है इससे भी बचाव किया जाना चाहिए।

4 of 5
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के नुकसान - फोटो : istock
शारीरिक निष्क्रियता हानिकारक

व्यायाम और शारीरिक गतिविधि हृदय रोग और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा दे सकती है, आप जितना अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, क्रोनिक बीमारियों का खतरा उतना ही कम होता है। दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम का लक्ष्य बनाना आपके लिए लाभकारी है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक निष्क्रियता वाले लोगों में हृदय रोगों के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवाओं में मोटापे की समस्या - फोटो : istock
वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी 

शरीर का अतिरिक्त वजन, विशेषकर पेट के आसपास जमा चर्बी आपके हृदय पर दबाव डालती है और मधुमेह-हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। यदि आपका वजन अधिक है, तो केवल 5 से 10 फीसदी तक भी इसे कम करने से आपके रक्तचाप और रक्त शर्करा में बड़ा अंतर आ सकता है। ये दोनों स्थितियां हृदय की सेहत में भी सुधार करती हैं। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें