फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day: दिल की सेहत के लिए छोड़ दें ये आदतें, बस कुछ आसान उपायों से हृदय रोग से रहेंगे दूर

Tue, 29 Sep 2020 07:40 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
World Heart Day 2020: दिल का ख्याल रखना चाहिए - फोटो : Pixabay
भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित जीवनशैली, बेतरतीब खानपान, ओवर थिंकिंग यानी अधिक सोचना, ज्यादा तनाव... ये तमाम चीजें है, जो आपको मानसिक तौर पर परेशान करते हैं और आपके हृदय को प्रभावित करते हैं। यहीं से धीरे-धीरे पनपती है दिल की बीमारियां। दुनियाभर में हृदय से जुड़ी बीमारियों से बहुत ज्यादा मौतें होती हैं। हमारा दिल हमें हर दिन, हर घंटे, हर मिनट और हर सेकेंड हमारा ख्याल रखता है। दिल के धड़कने से ही हमारे जिंदा होने का वजूद है। जब दिल हमारा इतना ही ख्याल रखता है तो हमें भी तो अपने दिल का ख्याल रखना चाहिए। आज हम यहां बात करेंगे कुछ आसान तरीकों के बारे में, जिन्हें हम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो दिल को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
World Heart Day
मोटापा या ज्यादा वजन का मतलब है- बीमारियों को बुलावा। अगर आपका वजन बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स के मुताबिक ज्यादा है, तो आज ही से इसे कम करना शुरू करें। ये तय है कि एक दिन में आपका वजन कम नहीं होगा, लेकिन जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना अच्छा रहेगा। नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ हफ्तों में ही बड़ा बदलावा दिखेगा।
विज्ञापन

3 of 7
मोटापा - फोटो : Pixabay
वजन कम करने के चक्कर में खाना छोड़ देना भी गलत है, क्योंकि ऐसा करना इसका समाधान नहीं है। थोड़ा नियंत्रण रख सकते हैं। दिल की सेहत के लिए आपके पूरे शरीर का भी स्वस्थ रहना जरूरी है। आप अपने खाने में पौष्टिक आहार शामिल करें। तला-भुना खाना कम करें और फल, सब्जियां, मेवे, सूखे बीज और दूध को अपने आहार में शामिल करें। 

4 of 7
Walking Stairs - फोटो : Pixabay
अगर आप जॉब करते हैं और आपको काफी देर तक ऑफिस में बैठकर काम करना पड़ता है, तो ऐसे में आपको एक बात का ध्यान रखना है। आप काफी देर तक कुर्सी पर बैठे न रहें। कुछ घंटे के अंतराल में अपनी डेस्क से उठें और ऑफिस के अंदर ही थोड़ा चल लें या टहल लें। किसी काम के बहाने ही सही। एक बात और कि आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें तो बेहतर है। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल की सेहत के लिए आपका व्यस्त और मस्त रहना जरूरी है, तनावमुक्त रहना जरूरी है। आप घर पर बच्चों के साथ खेलें। पशु-पक्षियों से प्रेम हैं तो उसे पालें। प्रकृति का आनंद लें, रात में छत पर घूमें, आसमान को निहारें। समय-समय पर छुट्टियों पर जाएं। बागवानी करें। इन तरीकों से आप तनाव से दूर रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें और अपनों से बकझक हो तो दिल पर न लें। 
विज्ञापन

6 of 7
रोजाना छह से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए - फोटो : Pixabay
दिन में आपकी गतिविधियों के अनुसार गति बनाए रखने में आपका दिल ज्यादा काम करता है। इसलिए इसे आराम देना भी जरूरी है। आपको रोजाना छह से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आपके मन को और आपके शरीर को शांति मिलती है। इसके साथ ही योग और आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन चीजों से बचेंगे तो बेहतर है: 
  • बाहर का खाना कम खाएं।
  • डीप फ्राइड फूड ना खाएं।
  • मक्खन और चीज़ से बचें।
  • शुगर बढ़ाने वाली चीजों से यथासंभव परहेज करें। 
  • शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी दवा नहीं भूलनी चाहिए।

(नोट: यह लेख सामान्य जागरूकता के लिए है। हृदय स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेना श्रेयस्कर है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें