ब्रेन स्ट्रोक की पहचान कैसे की जाती है?
- फोटो : Adobe Stock
FAST फॉर्मूला से समय पर कर सकते हैं पहचान
स्ट्रोक की स्थिति में हर मिनट कीमती होता है। FAST फॉर्मूला एक आसान तरीका है जिससे आम लोग भी शुरुआती लक्षण पहचान सकते हैं।
- F (Face): क्या चेहरे का एक हिस्सा लटक रहा है? व्यक्ति को मुस्कुराने को कहें, यदि चेहरे में एक तरफ झुकाव दिखे तो सावधान हो जाएं।
- A (Arms): क्या एक हाथ उठाने में कमजोरी है? दोनों हाथ उठाने को कहें, यदि एक नीचे गिर जाता है तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।
- S (Speech): क्या बोलने में लड़खड़ाहट है या शब्द स्पष्ट नहीं निकल रहे?
- T (Time): ऐसे लक्षण दिखें तो समय न गंवाएं। तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
स्ट्रोक के बाद गोल्डन ऑवर में इलाज मिलने से मस्तिष्क की क्षति कम की जा सकती है। जितनी जल्दी उपचार शुरू होगा, उतनी बेहतर रिकवरी की संभावना होती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।