फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hand Hygiene Day: हाथों से ही फैलता है सबसे ज्यादा संक्रमण, दिन में कितनी बार और कैसे करें हैंडवाश?

Tue, 05 May 2020 12:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social media
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रह हैं। देश में भी हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जबतक इसकी कोई वैक्सीन या नियत दवा नहीं आ जाती, तबतक सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई बरतना ही इससे बचाव का सबसे कारगर तरीका है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ठीक से हाथ धोना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि हाथों से ही संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। हाथ धोने में ज्यादातर लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं। हाथ धोना सामान्य बात है और बहुत आसान है, लेकिन अधिकतर लोगों को अबतक हाथ धोने का सही तरीका नहीं पता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक और अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) से लेकर विभिन्न देशों की स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों को ‘हैंड हाईजीन’ पर अधिक जोर देने को कहा है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीडीसी यानी अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने हाथ धोने के लिए पांच चरण में दिशानिर्देश जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि लोगों के किलए नियमित अंतराल पर हाथ धोने का सही तरीका जानना जरूरी है। हाथों को ठीक से धोना और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं दिन में कितनी बार और कितनी देर तक हाथ धोना जरूरी है?
विज्ञापन

3 of 6
Hand Wash
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक संक्रमण से बचाव के लिए दिनभर में पांच बार हाथ धोना जरूरी है। 
  • ऐसा घर में रहते हुए जरूरी है। वहीं, अगर आप बाहर निकलते हैं तो ज्यादा बार हाथ धोना जरूरी है।
  • अगर आप किसी रोगी की देखभाल में लगे हैं तो आर्टिफिशियल नाखून न पहनने की सलाह दी जाती है। नाखून छोटा और साफ रखें। 
  • आपको खुद से तय करना है कि किस काम के बाद हाथ धोना है क्योंकि हाथों से ही ज्यादा संक्रमण फैलता है।

4 of 6
Hand Wash
  • ताजा ठंडे पानी से हाथ धोएं। गुनगुने पानी से हाथ धोना ज्यादा बेहतर है।
  • हाथ भिंगोने के बाद नल बंद करें और हाथ में साबुन लगाएं।
  • साबुन लगे हाथों को अंगुलियों के बीच और नाखून के नीचें अच्छे से रगड़ें।
  • कम से कम 20 सेकंड तक दोनों हाथों को अच्छे से रगड़ना चाहिए। 
  • आप चाहें तो इस दौरान कुछ गुनगुना सकते हैं, ताकि 20 सेकेंड तक आप हाथ मलें।
  • अब टैप ऑन करें और हाथों को साफ बहते हुए पानी से धो लें। 
  • साफ तौलिए से हाथ को अच्छे से पोछ लें या फिर एयर ड्रायर से हाथ को सुखा लें।
विज्ञापन

5 of 6
Hand Wash
इन बातों का ध्यान रखें
  • हाथ धोने के बाद हाथ में थोड़ा पानी रख कर आप नल बंद करें और टैप को धो दें।
  • ध्यान रहे कि हर व्यक्ति केे लिए अलग साबुन हो। लिक्विड हैंडवॉाश हो तो ज्यादा बेहतर।
  • हाथ साफ करने की जगह को भी साफ-सुथरा रखना जरूरी है। वॉश बेसिन में गंदगी न हो। 
  • हर व्यक्ति के हाथ पोंछने के लिए अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल करें।
  • तौलिए में हाथ पोंछने के बाद उसे धूप में डाल दें, संभव हो तो उसे साफ भी कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Handwash - फोटो : Social Media
एक घंटे में 23 बार छूते हैं हाथ से चेहरा
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को अपने हाथों से आंख, नाक और चेहरा छूने से मना कर रहे हैं। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स की स्टडी में बताया गया है कि एक व्यक्ति एक घंटे में 23 बार अपना चेहरा छूता है।
  • क्वींसलैंड स्थित मेनजिस हेल्थ इंस्टीट्यूट के इंफेक्सियस डिजिज एंड इम्यूनोलॉजी की प्रो. निगेल मैकमिलन के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति किसी से हाथ मिलता है तो औसतन इसके पांच मिनट बाद अपना चेहरा छूता है। इसलिए हाथों की साफ-सफाई के लिए बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है कि आप कहीं ऐसी जगह हैं जहां बार-बार हाथ नहीं धो सकते हैं। ऐसी स्थिति में हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें