कोई अचानक बेहोश हो जाए तो क्या करें?
- फोटो : AI
बेहोशी में इन गलतियों से बचें
- बेहोश व्यक्ति के मुंह में पानी या कोई दूसरा तरल न डालें।
- उसे खाना, दवा या घरेलू नुस्खा जबरदस्ती न दें।
- मुंह में कोई वस्तु डालने की कोशिश न करें।
- व्यक्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और मेडिकल सहायता आने तक उसके साथ रहें।
- अगर व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है तो CPR के लिए तुरंत मदद लें।
ध्यान रखें कि बेहोशी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे चोट, लो ब्लड शुगर, स्ट्रोक, दौरा, हृदय संबंधी समस्या या अन्य मेडिकल इमरजेंसी। इसलिए केवल पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश करने के बजाय सही फर्स्ट एड और समय पर मेडिकल सहायता लेना ज्यादा जरूरी है।
-----------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।