भारत में डायबिटीज की बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो साल 2030 तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग देश में टाइप 2 डायबिटीज की गिरफ्त में होंगे। लासेंट की पिछले साल नवंबर की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी। साल 2017 की बात करें तो उस वक्त भारत में डायबिटीज से पीड़ित लोगों का आंकड़ा 7 करोड़ से ज्यादा था। दरअसल, भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान में लापरवाही की वजह से डायबिटीज होना आम बात हो गई है। डायबिटीज से बचने के लिए आपको अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। आपके ब्लड शुगर का स्तर तभी नियंत्रित होगा जब आप अपने खानपान में बदलाव करेंगे और पौष्टिक आहार लेंगे। आप टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को डाइट के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं। बस आपको अपने भोजन में इन आठ चीज़ों को शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ऐसी चीजेंं जो डायबिटीज से आपको छुटकारा दला सकती हैं। डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?
विज्ञापन
2 of 18
डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
पत्तेदार साग
पत्तेदार सब्जियां बेहद पौष्टिक होती हैं। इनमें कम कैलोरीज होती है। नियमित डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। पत्तेदार सब्जियों से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनीज भी मौजूद होते हैं। पत्तेदार साग में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की भरपूर मात्रा होती है।
विज्ञापन
3 of 18
खानपान
दालचीनी
दालचीनी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा होती है। कई शोधों में इस बात का पता चला है कि दालचीनी इंसुलिन सेंसटीविटी के स्तर में सुधार करता है। इसके अलावा दालचीनी में कोलेस्ट्रोक की भी मात्रा कम होती है। अपने खाने में दालचीनी का इस्तेमाल करें डायबिटीज का खतरा कम होगा।
4 of 18
अंडे
- फोटो : Pixabay
अंडे
डाइट में अंडे शामिल करने के कई लाभ हैं। नियमित डाइट में सीमित मात्रा में अंडे लेने से हार्ट की बीमारी का खतरा कम रहता है। अंडे भी दालचीनी की ही तरह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। ये इंसान के अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि टाइप-2 डाइबिटीज वाले जिन मरीजों ने हर रोज दो अंडे अपनी डाइट में शामिल किए, उनके कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहा। इसके अलावा अंडे में भरपूर मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है।
विज्ञापन
5 of 18
हल्दी
- फोटो : getty images
हल्दी
हल्दी के कई स्वास्थ लाभ हैं। औषधीय गुणों की वजह से हल्दी का भारतीय मसालों में अलग ही स्थान है। डाइबिटीज में भी हल्दी लाभदायी है। हल्दी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है।
विज्ञापन
6 of 18
nuts
डाइट में काजू, बादाम, अखरोट और मेवे शामिल करने से डाइबिटीज नियंत्रित रहता है। शोधों में इस बात की जानकारी मिली है कि प्रत्येक दिन नियमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स लेने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
7 of 18
दही
दही
अगर आपको डाइबिटीज से बचना है तो अपने भोजन में दही को शामिल करें। दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे डाइबिटीज के साथ ही हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा दही वजन कम करने में भी लाभकारी होती है।
8 of 18
मछली
मछली
अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने खाने में मछली शामिल करें। मछली को धरती पर सबसे स्वस्थ फूड की संज्ञा दी गई है। मछली में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।
9 of 18
Fish
दरअसल, मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है। अगली स्लाइड में पढ़िए डायबिटीज के लक्षण..
10 of 18
डायबटीज
- फोटो : getty images
बार बार पेशाब आना
जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है तो व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगती है।शरीर में इकट्ठा हुआ शुगर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर आने लगता है।
11 of 18
diabetes
बहुत ज्यादा प्यास लगना
ब्लड शुगर से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती रहती है।
12 of 18
मोटापा
- फोटो : Pixabay
भूख बढ़ जाना
शरीर में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से भी व्यक्ति को बार-बार भूख लगती रहती है। अगर आपको भी लग रहा है कि आपकी डाइट भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है तो आप अपना शुगर लेवल एक बार टेस्ट करवा लें।
13 of 18
वजन कम करना
वजन घटना
भूख में बढ़ोतरी होने के बावजूद अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो भी अपना शुगर टेस्ट करवा लें।
14 of 18
diabetes
थकावट होना
अगर आप सारा दिन आलसी बने रहते है और थोड़ा-सा काम करने पर थकावट महसूस करने लगते हैं या फिर पूरी रात सोने के बाद भी आपको महसूस होता है कि नींद नहीं पूरी हुई तो अपना शुगर टेस्ट जरूर करवा कर देख लें।
15 of 18
diabetes
किसी काम में मन न लगना और एकाग्रता की कमी होना
शुगर से पीड़ित व्यक्ति का मन किसी काम में नहीं लगता है। वो किसी भी काम को एकाग्रता के साथ नहीं कर पाता है।
16 of 18
डायबिटीज
धुंधला दिखाई देना
डायबिटीज का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है।जिसकी वजह से व्यक्ति को दिखना कम हो जाता है। शुगर के कारण आंखों के पर्दो को नुकसान पहुंचता है। शुगर के कारण खत्म हुई नजर दोबारा ठीक नहीं होती।
17 of 18
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
घावों का देरी से ठीक होना
सब्जी काटते हुए हाथ पर कट लगने और शेविंग करते समय कट लगने पर घाव जल्दी ठीक नहीं होता या फिर बहुत देर में ठीक होता है अगर तो यह भी शुगर के लक्षण हो सकते हैं।