सांस की समस्या
- फोटो : Freepik.com
समय रहते लक्षणों की करें पहचान
डॉक्टर कहते हैं, सीओपीडी के लक्षणों की समय रहते पहचान जरूरी है ताकि इसका उचित इलाज किया जा सके। वैसे तो सीओपीडी के लक्षण आमतौर पर तब तक प्रकट नहीं होते जब तक कि फेफड़ों को बहुत ज्यादा नुकसान न हो जाए। हालांकि कुछ संकेत हैं जिन्हें बिल्कुल अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। गंध, ठंडी हवा, वायु प्रदूषण, सर्दी या संक्रमण के कारण इस तरह के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं।
- सांस लेने में परेशानी, खासकर शारीरिक गतिविधियों के दौरान।
- सांस लेते समय घरघराहट या सीटी जैसी आवाज आना।
- लगातार बहुत अधिक बलगम वाली खांसी आना। बलगम साफ, पीला या हरा हो सकता है।
- सीने में जकड़न या भारीपन महसूस होते रहना।
- बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।
- बार-बार फेफड़ों में संक्रमण होना।
- टखनों, पैरों या टांगों में सूजन।