स्तन कैंसर तेजी से महिलाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। एक नए शोध में बताया गया है कि अगर आपको स्तन कैंसर के जोखिम को कम करना है तो रोज की डाइट में दही को जरूर शामिल करें। हर दिन दही खाने से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। इस शोध में बताया गया है कि जो प्रोबायोटिक सप्लीमेंट होते हैं वो स्तन कैंसर के हानिकारक विषाणुओं के प्रभाव को कम कर देते हैं।