Lung Cancer Symptoms In Non-Smokers: हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके रोकथाम, जल्दी पहचान और उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है। आमतौर पर यह माना जाता है कि फेफड़ों का कैंसर केवल उन्हीं लोगों को होता है जो धूम्रपान करते हैं या तंबाकू का सेवन करते हैं, लेकिन आंकड़ों कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। भारत में अब बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिन्होंने जीवन में कभी सिगरेट को छुआ तक नहीं।
विशेषज्ञों के अनुसार, वायु प्रदूषण, पैसिव स्मोकिंग, रेडॉन गैस और रसोई में वेंटिलेशन की कमी तंबाकू के बिना भी कैंसर का कारण बन रहे हैं। फेफड़ों का कैंसर एक 'साइलेंट किलर' है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत मामूली लगते हैं और अक्सर लोग इन्हें सामान्य सर्दी या खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में हम उन लक्षणों और कारणों के बारे में जानेंगे जो जीवन रक्षक साबित हो सकते हैं।