हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके बचाव के लिए ठोस कदम उठाना है। आज के समय में कैंसर एक ऐसी गंभीर और जानलेवा बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग जाने-अनजाने में कई ऐसी गलतियां करते हैं जो आपके शरीर में कैंसर के जोखिम बढ़ाते हैं।
भारत के संदर्भ में यह दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि हालिया आंकड़ों के अनुसार देश में कैंसर के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। अनुमान है कि 2026 तक भारत में कैंसर के नए मामलों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच सकती है। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र का बढ़ना, खराब खानपान होना, मगर एक बड़ा कारण हमारी आधुनिक जीवनशैली और पर्यावरण में मौजूद घातक तत्व भी हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।