दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें फेफड़े के कैंसर से होती हैं। भारत में भी फेफड़े का कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो पुरुषों को सबसे ज्यादा होता है और कई बार आखिरी स्टेज में इसके लक्षणों की पहचान हो पाती है। फेफड़े के कैंसर के कई कारण है जिनमें सिगरेट और तंबाकू का सेवन सबसे आम है। सिगरेट के धुएं में चार हजार से ज्यादा रसायन होते हैं जिसकी वजह से फेफड़े के कैंसर का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। शोधों में यह बात सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति एक दिन में एक पैकेट सिगरेट पीता है तो उसे फेफड़े के कैंसर का जोखिम 20 से 25 फीसदी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं फेफड़े के कैंसर के लक्षण