breast cancer
- फोटो : file photo
स्तन कैंसर का सबसे प्रमुख लक्षण स्तन में गांठ होना है। अगर आपको अपने स्तन में गांठ की शिकायत हो रही है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें और फौरन डॉक्टर की सलाह लें। इसके अलावा, निप्पल अंदर की तरफ रहना और तरल पदार्थ आना या पपड़ी बनना भी स्तन कैंसर के लक्षणों में शामिल है। स्तन पर चकत्ते या सूजन आना और स्तन के आकार में बदलाव आना भी स्तन कैंसर का प्रमुख लक्षण है।