फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cancer Day 2020: कैंसर होने से पहले शरीर आपको देता है ये संकेत, लक्षणों को फौरन पहचानें

Tue, 04 Feb 2020 10:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या 14 लाख से ज्यादा है।
हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कैंसर बेहद खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी है। दुनियाभर में इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। पुरुषों में सबसे ज्यादा फेफड़े के कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर का जोखिम रहता है। अगर कैंसर का सही वक्त पर पता नहीं लग पाता तो यह लाइलाज बीमारी बन जाती है और इससे मरीज की मौत हो जाती है। अगर कैंसर से बचाव करना है तो जरूरी है कि इसके शुरुआती स्टेज में ही इस बीमारी का पता लगाया जाए। आइए जानते हैं वो लक्षण जिन पर ध्यान देकर आप कैंसर से बचाव कर सकते हैं।


 
विज्ञापन

2 of 6
protest cancer
अगर आपकी लगातार सांस फूल रही है और हर वक्त शरीर में थकान बनी रहती है तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। क्योंकि कैंसर के लक्षणों में सांस फूलना और हर वक्त थकान  बने रहना भी शामिल है। इसके अलावा, अगर आपको भूख कम लगती है और हर वक्त आपका पाचन तंत्र खराब रहता है तो यह भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। यहां ध्यान रखें कि अगर आपकी पाचन संबंधी दिक्कत कुछ दिनों में ठीक नहीं हो रही और लंबे वक्त से बनी हुई है तो यह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
कैंसर
आपको अगर कभी शौच के रास्ते या फिर खांसते या थूकते समय ब्लीडिंग हो जाए तो तुरंत सावधान हो जाएं। ये समय बिल्कुल भी लापरवाही करने का नहीं है, तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करें। अगर लंबे वक्त से आपको कोई घाव ठीक नहीं हो रहा है तो आपको इस बात पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि ये कैंसर का लक्षण हो सकता है।

4 of 6
cancer - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम में बदलाव की वजह से जुकाम का हो जाना कोई नई बात नहीं है लेकिन अगर यह समस्या तीन महीने या उससे ज्यादा वक्त से हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपका बेवजह वजन घट रहा है तो इसे भी अनदेखा न करें क्योंकि कैंसर के शुरुआती लक्षणों में यह भी शामिल है। यह लिवर कैंसर का लक्षण हो सकता है। दरअसल, लिवर कैंसर में आपकी भूख प्रभावित हो जाती है और शरीर की अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के क्षमता पर भी असर पड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
breast cancer - फोटो : pixabay
कमजोरी और थकान के साथ ही नींद में कमी की समस्या को भी अनदेखा न करें क्योंकि यह भी कैंसर के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। शरीर के किसी भाग में कोई फोड़ा या गांठ हो गई है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। लंबे समय तक कफ का बना रहना और सीने में दर्द होना भी कैंसर का लक्षण है। यह लंग कैंसर का शुरुआती लक्षण है इसलिए फौरन डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
breast cancer - फोटो : pixabay
पेट की समस्या का लंबे वक्त तक बने रहना और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना गर्भाशय कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसी तरह अगर आपके स्तन के आकार में अचानक बदलाव आ रहा हो या फिर दर्द रहता हो तो इसे भी अनदेखा न करें क्योंकि यह स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें