फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cancer Day 2020: जानें कब से मनाया जा रहा कैंसर दिवस, ये लक्षण दिखने पर हो सकता है स्तन कैंसर

Tue, 04 Feb 2020 10:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कैंसर
हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व कैंसर दिवस की थीम 'मैं हूं और मैं रहूंगी/रहूंगा रखी गई है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका अगर सही वक्त पर इलाज नहीं हुआ तो मरीज की जान जाना तय है। इस जानलेवा बीमारी से दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। कैंसर की बीमारी कई तरह की होती है और महिलाओं एवं पुरुषों में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं। जहां महिलाओं को सबसे ज्यादा स्तन कैंसर मार रहा है वहीं पुरुषों को फेफड़ों के कैंसर का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है। अगली स्लाइड में पढ़िए कब से मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस... 

 
विज्ञापन

2 of 4
कैंसर
पहली बार विश्व कैंसर दिवस साल 1933 में मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने जिनेवा में पहली बार कैंसर दिवस मनाया। 4 फरवरी 2000 को कैंसर के खिलाफ विश्व कैंसर सम्मेलन हुआ जहां यह तय हुआ कि हर साल चार फरवरी को कैंसर के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाएगा। यह सम्मेलन पेरिस में हुआ था। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे पूरी दुनिया परेशान है। महिलाएं सबसे ज्यादा स्तन कैंसर से पीड़ित हो रही हैं, जो कि सबसे खतरनाक कैंसर में से एक है।
विज्ञापन

3 of 4
cancer
अगर सही वक्त पर स्तन कैंसर के लक्षणों को नहीं पहचाना गया तो यह पूरे शरीर में फैल सकता है। स्तन कैंसर में कैंसर की बीमारी की कोशिकाएं स्तन के टिश्यूज में बनती हैं। स्तन कैंसर के लक्षण पता चलने पर फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों में स्तन के आकार में बदलाव आने के साथ ही गांठ का दिखना भी है।
विज्ञापन

4 of 4
breast cancer
अगर आपको स्तन में गांठ महसूस हो रही है तो इसे हल्के में न लें। स्तन में दर्द और आकार के साथ त्वचा के रंग में परिवर्तन और निप्पल में सूजन भी स्तन कैंसर के लक्षणों में शामिल हैं। ब्रस्ट कैंसर के इस तरह के लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करते हुए फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें