फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने तस्वीर के जरिए बयां किया कैंसर का दर्द, फोटो वायरल

Mon, 04 Feb 2019 05:28 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cancer day
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) कैंसर से जूझ रही हैं। इस बीमारी की वजह से भले ही ताहिरा के खूबसूरत बालों ने उनक साथ छोड़ दिया हो लेकिन उनके हौंसले अब भी बुलंद हैं। ताहिरा ने हिम्मत दिखाते हुए पहली बार रैंप वॉक किया। बता दें, वर्ल्ड कैंसर डे के दिन ताहिरा ने एक खास पोस्ट के साथ अपनी एक बोल्ड तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ जो कुछ भी लिखा,वो कैंसर से जुझ रहे हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा बन सकता है।  
विज्ञापन

2 of 5
Tahira Kashyap - फोटो : instagram
दरअसल ताहिरा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बैकलेस फोटो शेयर करते हुए लिखा, "वर्ल्ड कैंसर डे, आज मेरा दिन है। आप सभी को इस दिन की बधाई, उम्मीद करूंगी आप सब इस अंदाज में मनाए, जो कैंसर के प्रति बने टैबू को खत्म कर दे।" 


 
विज्ञापन

3 of 5
tahira kashyap - फोटो : instagram
ताहिरा ने लिखा, "मैं अपने सारे डर को गले से लगाती हूं, ये सब मेरे सम्मान के बैज हैं। ताहिरा ने लिखा, ये तस्वीर मैंने इसलिए शेयर की, जिससे कि मैं इस बीमारी से लड़ने के हौसले को बंया कर सके।कितनी बार जिंदगी में ऐसा होता है कि हम पीछे जाते हैं लेकिन जरूरी ये है कि हम एक कदम, कम से कम आधा कदम आगे बढें।" 

4 of 5
Sonali Bendre Goldie Behl - फोटो : twitter
हाल ही में कैंसर को मात देने वाली सोनाली बेंद्रे ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "कौन सोचता है ये सच होगा, C शब्द हर किसी के दिल में डर पैदा कर देता है। इसके लिए एक खास दिन होना क्यों जरूरी है। मैं भी इससे बहुत डरी हुई थी लेकिन बहुत जल्द ये महसूस हुआ कि रेत में सिर छिपा लेने से परिस्थितियों को सामना नहीं किया जा सकता है। " 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली ने लिखा, "मैं आप सभी से कहूंगी कि इसे समझने की कोशिश करें। ये कोई नकारात्मक विचार के खिलाफ लड़ाई नहीं है।ये स्टैंड लेना है, हर रोज जीने की बात है।" 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें