बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने अनुभव के बारे में बताया है। सोनाली ने पोस्ट में लिखा है कि वह समय बहुत ही डरावना होता है,जब आपको पता चलता है कि आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। दुनिया का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता है कि वह इस बीमारी का शिकार हो यहां तक कुछ लोग तो इसके बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। बीमारी का पहला शब्द सुनकर ही आप हैरान हो जाते हैं। लेकिन, आपको बता दूं इस बीमारी के बारे में आप जितना जागरूक रहेंगे, आपको उतना ही इस बीमारी से आपको लड़ने में सहायता मिलेगी।