फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Breastfeeding Week 2026: ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली हर मां को पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें

Tue, 04 Aug 2026 10:03 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Breastfeeding Week 2026: अगर आपके घर में कोई ऐसी महिला है, जो नवजात को स्तनपान कराती है तो वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के मौके पर हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें, जिनका ध्यान आपको और उस महिला को रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : AI
World Breastfeeding Week 2026: नवजात शिशु के लिए मां का दूध पहला और सबसे संपूर्ण आहार माना जाता है, क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व और एंटीबॉडी मौजूद होते हैं जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसीलिए हर साल 1 से 7 अगस्त तक वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसे बढ़ावा देना है।  

यदि आपके घर में कोई महिला नवजात को स्तनपान करा रही है, तो केवल मां ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती है कि उसे शारीरिक और मानसिक सहयोग मिले। सही खानपान, पर्याप्त आराम, तनाव से दूरी और स्वच्छता जैसी छोटी-छोटी बातें स्तनपान को आसान और प्रभावी बनाती हैं। 

वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के अवसर पर जानिए कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं और उनके परिवार को किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रह सकें।
 
विज्ञापन

2 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : AI Generated
मां का खानपान संतुलित रखें
 
  •  प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर भोजन लें।
  • दूध, दही, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, मेवे और मौसमी फल शामिल करें।

 पर्याप्त पानी पिएं
  •  स्तनपान के दौरान शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है।
  •  दिनभर 2.5 से 3 लीटर पानी पीने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : adobe stock

पर्याप्त आराम करें
  •  नींद की कमी से थकान बढ़ सकती है।
  •  जब बच्चा सोए, तब मां भी आराम करने की कोशिश करे।

तनाव से बचें
  •  मानसिक तनाव दूध बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
  •  परिवार का सहयोग बेहद जरूरी है।

 

4 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : Freepil.com
डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें
  • कुछ दवाइयां स्तनपान के दौरान सुरक्षित नहीं होतीं।
  • किसी भी दवा से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

 धूम्रपान और शराब से दूरी रखें
  • इनका असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
  • इससे बिल्कुन दूरी बना लें।

 
विज्ञापन

5 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : फ्रीपिक
साफ-सफाई का ध्यान रखें
  •  हाथ धोकर बच्चे को दूध पिलाएं।
  •  स्तनों की सामान्य स्वच्छता बनाए रखें।

 
विज्ञापन

6 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : AI
परिवार कैसे मदद करे?
  • मां को पौष्टिक भोजन दें।
  •  घर के कामों में मदद करें।
  • मां को पर्याप्त आराम करने दें।
  • भावनात्मक सहयोग दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जरूरी गाइड - फोटो : Adobe stock
स्तनपान के फायदे

बच्चे के लिए
  •  रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
  • संक्रमण का खतरा कम होता है।
  •  मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है।

मां के लिए
  • गर्भाशय जल्दी सामान्य स्थिति में आता है।
  • प्रसव के बाद रिकवरी में मदद मिलती है।
  •  स्तन और अंडाशय के कुछ कैंसर का जोखिम कम हो सकता है।
  •  मां और बच्चे का भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है।

-----------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें