फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Breastfeeding Week 2019: शिशु को स्तनपान कराने वाली मां न खाए जंक फूड, जानिए बेस्ट आहार

Thu, 01 Aug 2019 01:43 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ब्रेस्टफीडिंग - फोटो : getty images
स्तनपान कराने वाली मांओं को अपने बच्चे की सेहत के लिए जरूरी है कि अपने आहार का ध्यान रखें। आपको इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि इस समय जो भी खाद्य पदार्थ आप लेंगी वो आपके नवजात के स्वास्थ्य पर भी असर करेगा। इसलिए स्तनपान कराने की अवस्था में जंकफूड के बारे में तो सोचिए भी नहीं क्योंकि इसका बच्चे पर बुरा असर पड़ेगा। विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य ही महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरुक करना है। ताकि वे अपने सामान्य दिनचर्या के साथ ही स्तनपान के लिए भी खुद को तैयार कर सकें। आइए जानते हैं बच्चे की सेहत के लिए वो कौन से सुपर फूड हैं जिनका सेवन नई मांओं को करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
मां के पोषण में छुपा है बच्चे की सेहत का राज
जब आप स्वयं सेहत के अनुसार भोजन करेंगी तभी आपका बच्चा भी स्वस्थ रहेगा क्योंकि मां का दूध बच्चे की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय महिलाओं को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जिससे दूध में इजाफा हो साथ ही वो सेहतमंद और सादा हो। 
 
विज्ञापन

3 of 6
oatmeal
इन सुपर फूड का करें सेवन
बच्चे के विकास के लिए जितना हो सके स्टार्चयुक्त भोजन करना चाहिए। इसमें चावल, ब्रेड, रोटी के साथ ही ओटमील, पास्ता को भी शामिल कर सकती हैं। ये सब खाद्य पदार्थ बच्चे के विकास में बहुत तेजी से मदद करते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है।
 

4 of 6
सोयाबीन
दालों को जरूर करें शामिल
प्रोटीन की मात्रा भरपूर रूप से मिलें इसके लिए जरूरी है कि आप विभिन्न तरीके की दाल के साथ ही सोयाबीन को खाएं। अगर आप मांसाहारी हैं तो अंडा, मांस, मछली का सेवन कर सकती हैं। इन सबको आहार में शामिल करने से स्तनपान कराने से आने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेयरी उत्पाद 
दूध और इनसे बने उत्पाद जैसे पनीर और दही को अपने भोजन की थाली में अवश्य शामिल करें। इन उत्पादों का सेवन करने से बच्चे के लिए दूध में इजाफा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vegetable - फोटो : pixa
हरी सब्जियां भी है जरूरी
आपको हरी पत्तेदार सब्जी खाना पसंद नहीं है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अपने बच्चे की सेहत के लिए आपको इसका सेवन करना पड़ेगा। पालक, मेथी जैसी सब्जियां इसमें शामिल होती हैं। साथ ही फलों का सेवन भी स्तनपान कराने वाली मांओं को करना चाहिए। इससे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें