बहुत बार देखा जाता है कि नवजात शिशु दूध पीने के कुछ देर बाद उल्टी कर देते हैं। इस बात को बहुत से माता पिता सामान्य बात समझते हैं जबकि कुछ अभिभावक बच्चे के साथ हो रही इस बात से घबरा जाते हैं। उनको लगता है कि बच्चे की सेहत के लिए उल्टी आना अच्छी बात नहीं हैं। आपका बच्चा दूध पीने के बाद उल्टा करता है तो ये उसके स्वस्थ शरीर का परिणाम है या फिर उसे कोई समस्या है, आइए जानते हैं।