मां और शिशु को समर्पित अगस्त महीने का पहला हफ्ता ब्रेस्ट फीडिंग वीक के रूप में मनाया जाता है। मां का दूध बच्चे के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं होता है। बच्चे के पैदा होते ही सबसे पहले पीले रंग का दूध जो मां की छाती से उतरता है वो उसके शिशु को कई जानलेवा बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है।आइए जानते हैं ब्रेस्ट फीड करवाते समय महिलाओं को किन खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।