World brain day 2025: आज 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मस्तिष्क के स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। हमारा मस्तिष्क न केवल हमारे शरीर की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है, बल्कि यह हमारी सोचने, याददाश्त, भावनाओं और सीखने की क्षमता का केंद्र भी है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, या हमारी जीवनशैली में कुछ कमियां होती हैं, मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
हालांकि, एक स्वस्थ जीवनशैली, खासकर सही आहार, हमारे मस्तिष्क को तेज और सक्रिय रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। आइए वर्ल्ड ब्रेन डे 2025 के इस खास अवसर पर जानते हैं कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और दिमाग को तेज बनाने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।