ओरल हाइजीन का रखिए ख्याल
- फोटो : Adobe stock photos
ओरल हाइजीन का मस्तिष्क की सेहत पर असर
अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रोक सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए शोध के अनुसार ओरल हाइजीन का ध्यान रखना, मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।
गौरतलब है कि इससे पहले के भी कई अध्ययनों में ओरल हाइजीन और मस्तिष्क स्वास्थ्य की समस्या के लिंक को लेकर अलर्ट किया जाता रहा है। कुछ शोध यह भी कहते हैं कि खराब मौखिक स्वास्थ्य उच्च रक्तचाप और हृदय स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बचपन से ही अगर ओरल हाइजीन पर ध्यान दे दिया जाए तो स्ट्रोक और मस्तिष्क की अन्य बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
अध्ययन में क्या पता चला?
ओरल हाइजीन और मस्तिष्क स्वास्थ्य की समस्याओं के बीच लिंक को जानने के लिए यूके में साल 2014 से 2021 के बीच 40,000 वयस्कों पर यह अध्ययन किया गया। इनमें 46 प्रतिशत पुरुष प्रतिभागी थे जिनकी औसत आयु 57 वर्ष थी। इनमें से किसी को पहले स्ट्रोक नहीं हुआ था। प्रतिभागियों के मस्तिष्क की एमआरआई के माध्यम से सेहत की जांच की गई।
वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन प्रतिभागियों को आनुवंशिक रूप से कैविटी, दांत गिरने का खतरा अधिक था, उनमें साइलेंट सेरेब्रोवास्कुलर रोग का खतरा भी अधिक पाया गया।