मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें
- फोटो : iStock
इन चीजों का कम करें सेवन
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए, इससे ज्यादा जरूरी यह जानना है कि आपको क्या नहीं खाना चाहिए?
ज्यादा मीठी चीजें नुकसानदायक
मीठी चीजें सिर्फ ब्लड शुगर ही नहीं बढ़ाती हैं, इनसे आपके मस्तिष्क को भी क्षति पहुंचती है। अगर आप ऐसी चीजें खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है जिससे हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक चीनी खाने से मस्तिष्क में इंसुलिन प्रतिरोध भी बढ़ने लगता है, जो सीखने, स्मृति और न्यूरॉन विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
ट्रांस फैट वाली चीजें
ट्रांस फैट को अध्ययनों में कई प्रकार से सेहत के लिए हानिकारक पाया गया है, इनके अधिक सेवन से मस्तिष्क की उत्पादकता और न्यूरोनल गतिविधि धीमी हो जाती है। ब्रेन सेल्स को भी इस तरह की चीजों के अधिक सेवन से क्षति पहुंचती है जिसके कारण मस्तिष्क से संबंधित कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
अल्कोहल बहुत हानिकारक
शराब की थोड़ी भी मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक होती है, इसे संपूर्ण शारीरिक, विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया है। लंबे समय तक शराब का सेवन आपके मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर संचार को बाधित कर सकता है। समय के साथ स्मृति हानि, चीजों को समझने की शक्ति भी कम हो सकती है।