फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day 2022: इस वैज्ञानिक के कारण हुई विश्व रक्तदाता दिवस की शुरुआत, जानिए इतिहास

Tue, 14 Jun 2022 11:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : istock
World Blood Donor Day 2022: मानव शरीर बिना रक्त के हाड़-मांस का ढांचा है। शरीर के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए खून की जरूरत होती है। अगर शरीर में खून की कमी हो जाए तो व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ सकता है। अगर किसी व्यक्ति को खून की जरूरत हो लेकिन समय पर खून न मिल सके तो उसकी जान भी जा सकती है। इसलिए लोगों से रक्तदान की अपील की जाती है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद के लिए रक्त की पूर्ति हो जाती है और एक स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा रक्तदान फायदेमंद भी होता है। लोगों को रक्तदान के लिए बढ़ावा देने और रक्तदाता का आभार जताने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में इस दिन को मनाने का उद्देश्य जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराना है ताकि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। चलिए जानते हैं विश्व रक्तदाता दिवस को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, इस दिन का इतिहास और महत्व।
 
विज्ञापन

2 of 5
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : iStock
विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

साल 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तब से हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाने लगा। हर साल रक्तदाता दिवस की थीम अलग अलग होती है। साल 2022 रक्तदाता दिवस की थीम 'Donating blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives.' है यानी 'रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : Pixabay
14 जून को ही क्यों मनाया जाता है रक्तदाता दिवस

वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम के बारे में दुनिया को बताया था। साल 1930 में ब्लड ग्रुप का पता लगाने के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में विश्व रक्तदाता दिवस का दिन वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को समर्पित है। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की वजह है कि इसी दिन ब्लड ग्रुप से अवगत कराने वाले वैज्ञानिक का जन्मदिन होता है।

4 of 5
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : अमर उजाला।
विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व

ब्लड डोनर डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना है। लोग अगर स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे तो ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में खून उपलब्ध होगा। ऐसे में जब किसी मरीज को रक्त की जरूरत होगी तो आसानी से उसे रक्त मिल सकेगा और उसका जीवन बचाया जा सकेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तदाता दिवस 2022 - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान कौन कर सकता है?

अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं तो डॉक्टरों के मुताबिक, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। रक्तदान करने के लिए आपका वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें