फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रचने वाली 'पीवी सिंधु' का कुछ ऐसा है फिटनेस मंत्र, खाने में ये चीजें होती हैं शामिल

Tue, 27 Aug 2019 06:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
पीवी सिंधु - फोटो : social Media
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली खिलाड़ी पीवी सिंधु ने यूं ही नहीं रचा इतिहास, इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। एक खिलाड़ी के लिए खुद को फिट रखना सबसे पहला काम होता है और फिट रहने के लिए एकाग्र होकर रोजाना कई चीजों के लिए जीवन में अनुशासन बनाना पड़ता है। जाने कितनी मेहनत करती हैं सिंधु। 
विज्ञापन

2 of 5
पीवी सिंधु के फिटनेस का राज 
सिंधु ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह काफी कठिन फिटनस प्लान फॉलो करती हैं। सिंधु ने कहा था कि वह अपने सुबह के सेशन की शुरुआत 4 बजे करती हैं जो दोपहर 12 बजे तक चलती है। इसके बाद वह 1 बजे लंच करती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सिंधु की डाइट 
सिंधु इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि वह अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बनाकर रखें। इसके लिए वह नाश्ते में दूध, अंडे और फल लेती हैं और दिनभर में प्रैक्टिस के बीच-बीच में ढेर सारा पानी और अन्य तरल पदार्थ लेती रहती हैं। 

4 of 5
लंच और डिनर में वह सब्जी और चावल के साथ मीट खाती हैं। वर्कआउट के दौरान भी वह अपने खाने-पीने का ध्यान रखती हैं। इसके लिए वह अपने साथ फल और ड्राई फ्रूट्स रखती हैं ताकि दिनभर उन्हें पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती रहे। इसके अलावा वह नियमित रूप से मेडिटेशन और स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंधु के वर्कआउट की खासियत 
बिना रनिंग के सिंधु अपना वर्कआउट सेशन पूरा नहीं मानतीं। पीवी सिंधु के वर्कआउट सेशन की एक खास बात है और वह यह कि यह रोजाना बदलता है। सिंधु के अनुसार, इस वर्कआउट की प्लानिंग महीने की शुरुआत में कर ली जाती है, जिसमें बैक से लेकर घुटनों और कंधों तक की एक्सर्साइज शामिल होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें