फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Asthma Day: शरीर में ज्यादा आयरन सेहत के लिए है नुकसानदायक, बना सकता है अस्थमा का शिकार

Tue, 05 May 2020 07:26 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयरन हमारे शरीर के जरूरी तत्वों में से एक है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो जाती है। इसी वजह से हमें हरी और पत्तेदार सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में आयरन की मात्रा अधिक होना हमारे लिए कितना घातक हो सकता है? हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह पता चला है कि फेफड़ों में आयरन की मात्रा बढ़ने पर अस्थमा जैसी घातक बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं आयरन के बनने से लेकर जमा होने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्यों जरूरी है शरीर के लिए आयरन
आयरन हमारे शरीर का एक जरूरी पोषक तत्व है। हीमोग्लोबिन के सिंथेसिस में आयरन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन एक ऐसा मॉलीक्यूल है, जो ऑक्सीजन को बांधता है और शरीर के अन्य अंगों में पहुंचाने का काम करता है। इसी प्रक्रिया से हमारे शरीर में ऊर्जा का निर्माण होता है। यूं कहें तो शरीर में अगर आयरन की कमी होगी तो हीमोग्लोबिन की भी कमी हो जाएगी, जिसका परिणाम ये होगा कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं मिलेगी और हर समय थकान महसूस होगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्यों जमा होता है शरीर में आयरन?
हमारे खानपान का सीधा असर सेहत पर होता है। आयरन भी हमें खाने-पीने की चीजों से मिलता है। वैसे तो शरीर में आयरन का रेगुलेशन कई स्तरों पर होता है, जिससे कि इसकी कमी और अधिकता को मैनेज किया जा सके। लेकिन कई बार हम आयरन का ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जो कोशिका में जाकर जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति में हमारी शरीर की कोशिकाएं सही ढंग से काम नहीं कर पाती हैं। इतना ही नहीं अगर यही जमाव फेफड़े की सेल्स में हो जाए तो अस्थमा की समस्या पैदा हो जाती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फेफड़ों को कैसे प्रभावित करता है आयरन?
विशेषज्ञों के मुताबिक जब फेफड़ों के सेल्स में आयरन का ज्यादा जमाव हो जाता है तो इंफ्लेमेशन की समस्या होने लगती है। इंफ्लेमेशन यानी सूजन के कारण ज्यादा म्यूकस (बलगम) बनने लगता है और सांस की नली संकरी हो जाती है। इन तीनों समस्या के कारण अस्थमा के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है और उसके फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयरन की गोलियां - फोटो : अमर उजाला
अगर आप आयरन की जरूरत को पूरा करने के लिए नेचुरल फूड्स का सेवन करते हैं तो इसका कोई खतरा नहीं है। लेकिन बिना किसी डॉक्टर की सलाह के आयरन की गोली या मल्टीविटामिन कैप्सूल्स आदि लेना शरुरू कर देते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें