फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Asthma Day: गर्मी में सांस के मरीज न बरतें लापरवाही, नहीं तो आ सकता है अस्थमा अटैक

Tue, 05 May 2020 07:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अस्थमा सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के दौरान गला व छाती काफी प्रभावित हो जाता है। अस्थमा की समस्या हो जाने पर फेफड़ों को सही मात्रा में आक्सीजन नहीं मिल पाता है और सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है। अस्थमा और इसके इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन किया जाता है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण अस्थमा रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। खासकर गर्मी के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही अस्थमा अटैक का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं इस बदलते मौसम में अस्थमा के लक्षणों को कैसे पहचाना जाए और कैसे खुद को इससे सुरिक्षत रखा जाए...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अस्थमा की बीमारी किसी व्यक्ति में कब और किस कारणों से होती है?
अस्थमा की समस्या किसी भी उम्र में और कभी भी हो सकती है। इसके अलावा यह रोग अनुवांशिक कारणों से भी हो सकता है। अगर माता-पिता में से किसी एक या दोनों को अस्थमा है तो बच्चें में इसके होने की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही स्मोकिंग, वायु प्रदूषण, धूल, धुआं, कॉस्मेटिक और अगरबत्ती जैसी सुगंधित चीजें भी अस्थमा की समस्या पैदा कर सकती हैं। कुछ एंटी-बायोटिक दवाएं, तनाव और सिगरेट भी अस्थमा होने की संभावना को बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अस्थमा - फोटो : फाइल फोटो
अस्थमा के लक्षण
  • सांस फूलना
  • सांस लेते समय सीटी की आवाज आना
  • खांसी आना
  • सीने में दर्द की शिकायत होना 
  • सीने में जकड़न होना

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उपचार
वैसे तो अस्थमा को जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अस्थमा को नियंत्रित करने में दवा का नियमित सेवन जरूरी है। अस्थमा के लिए इंहेलर्स सबसे अच्छी दवा है। इंहेलर्स से दवा सीधे फेफड़ों में पहुंचती है, जिससे पीड़ित को आराम महसूस होता है। यह सीरप के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्थमा - फोटो : फाइल फोटो
अस्थमा से बचाव के लिए क्या करें
  • अस्थमा के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 
  • अस्थमा के मरीजों को अपनी दवा का इस्तेमाल समय पर करना चाहिए, कभी दवा छोड़ना नहीं चाहिए। 
  • इसके साथ ही बहुत ज्यादा ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • धूल-धुंआ और धूम्रपान से बचकर रहना चाहिए। 
  • पालतू जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली के संपर्क से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें