एचआईवी संक्रमण का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
एचआईवी संक्रमण के बारे में जानिए
ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस के कारण होने वाला एचआईवी संक्रमण शरीर के इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं को संक्रमित करके उसे कमजोर बना देता है, जिससे दूसरी बीमारियों से लड़ना मुश्किल हो जाता है। जब एचआईवी आपके इम्यून सिस्टम को बहुत कमजोर कर देता है, तो इससे एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) हो जाता है।
एचआईवी मुख्यतः संक्रमित व्यक्ति के रक्त, वीर्य, फ्लूड और संक्रमित मां से बच्चे को होता है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई/सीरिंज के उपयोग, बिना जांच कराया हुआ रक्त चढ़ाना तथा गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान मां से बच्चे को एचआईवी का संक्रमण हो सकता है।
एचआईवी के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे होते हैं, जिससे अक्सर लोग वर्षों तक अनजाने में संक्रमित रहते हैं और बीमारी का पता नहीं चल पाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में करोड़ों लोग इस संक्रमण के साथ जी रहे हैं और समय पर टेस्ट न होने से कई मामलों में पहचान देर से होती है।