फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

Tue, 07 Feb 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है जिसमें महिलाओं को खुद पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें अपने रहन-सहन, खान-पान आदि का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। बावजूद इसके अंजाने में वो ऐसे कई काम कर बैठती हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

2 of 7
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के दौरान हल्के-फुल्के दर्द की शिकायत अक्सर ही रहती है। इसलिए बात-बात पर दवाइयों के सेवन से बचें। इन दवाओं का प्रभाव सेहत पर पड़ता है। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं जिसकी आप दवा लगातार लेते आ रहे हैं तो इसके बारे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

3 of 7
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के समय में तनाव से दूर रहें। इस पर कई शोध हो चुके हैं जिनमें सामने आया है कि तनाव का प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। इसलिए इन दिनों खुश रहें और ऐसे काम करें जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

4 of 7
प्रेग्नेंसी
इन दिनों कई महिलाएं झुककर बैठने लगती हैं जिससे उनकी पीठ में दर्द होने लगता है। इसलिए ऐसे में उन्हें एकदम सीधा बैठने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

5 of 7
प्रेग्नेंसी
कई बार डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। हल्की-फुल्की कसरत तो ठीक है लेकिन बहुत अधिक और भारी भरकम एक्सरसाइज से दूर रहें।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

6 of 7
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में कई बार दर्द उठता रहता है। ऐसे में महिलाएं इसे अनदेखा कर देती हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या आए तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम

7 of 7
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को शराब, सिगरेट या किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए। ये न तो उनकी सेहत के लिए अच्छा है और न ही बच्चे के लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें