फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी थोड़ी सी तकलीफ होने पर खा लेते हैं दवाइयां? पढ़िए ये खबर

Sat, 04 Feb 2017 01:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : getty images
अगर आप भी हर तकलीफ के लिए दवाइयों का रुख करते हैं तो संभल जाएं क्योंकि ऐसा करना आपके शरीर को कमजोर बनाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि एक दिन में पांच से ज्यादा दवाइयां लेने से आप कमजोर हो सकते हैं और यह बुजुर्गों में निर्बलता को और अधिक बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
शोधकर्ताओं ने यह भी सुझाव दिया कि दवाएं हमारी क्षमताओं को प्रभावित करती हैं। लिहाजा दवाओं को अच्छी तरह से कार्य करने के लिए इसे हमारी उम्र के अनुसार दी जानी चाहिए। निर्बलता की समस्या उम्र के साथ जुड़ी हुई है। जो भी व्यक्ति निर्बल है वह कमजोर हो सकता है। उनमें सहनशीलता कम होती है और वह अच्छी तरह से कार्य करने में कम सक्षम हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा दवाइयां विकलांगता और यहां तक कि मौत के जोखिम को बढ़ाती है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हममें गंभीर स्वास्थ्य हालात और चिंताएं विकसित हो जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए वयोवृद्ध लोग अलग-अलग कई दवाओं को लेते हैं। 

4 of 5
शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर बुजुर्ग व्यक्ति एक दिन में पांच और उससे ज्यादा दवाइयां लेते हैं तो उनमें हानिकारक दुष्प्रभाव के जोखिम को बढ़ा सकता है। जर्मन कैंसर शोध केंद्र (डीकेएफजे) और जर्मनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ हेडलबर्ग के विज्ञानियों ने अध्ययन में शामिल 2000 से ज्यादा भागीदारों से मिले आंकड़ों और सूचनाओं का परीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोध में शामिल भागीदारों की उम्र दो, पांच, आठ, ग्यारह साल के साथ 50 से 75 साल के बीच थी। इस शोध को Journal of the American Geriatrics Society में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें