फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज से महिलाओं के हार्ट फेल होने की संभावना पुरुषों से ज्यादा

Fri, 19 Jul 2019 12:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
diabetes
मधुमेह से पीड़ित महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा पुरुषों से ज्यादा रहता है। एक नए अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है। अध्ययन कहता है कि डायबिटिक महिलाओं में हार्ट फेल्यर का खतरा पुरुषों से 47 फीसदी ज्यादा रहता है। इसकी असल वजह, इलाज में लापरवाही और अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाना है। यह अध्ययन कहता है कि जिस तरह से पुरुषों को डायबिटीज के इलाज में केयरिंग लेवल ( देखभाल का स्तर) मिलता है, उस तरह से महिलाओं को नहीं मिल पाता है।

अध्ययन से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि टाइप 1 डायबिटीज के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है। जिन महिलाओं को टाइप 1 डायबिटीज है उनके हार्ट फ्लेयर की संभावना पुरुषों के मुकाबले 47 फीसदी ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

2 of 7
diabetes
वहीं, टाइप 2 डायबिटीज में खतरे की यह संभावना पुरुषों से नौ फीसदी ज्यादा रहती है। 1.2 करोड़ लोगों पर हुए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला है। दरअसल, जिन लोगों को डायबिटीज होती है उनको हार्ट की बीमारियां ज्यादा होनी की संभावना रहती है। इसकी वजह ब्लड शुगर का उच्च स्तर है। दरअसल, ब्लड शुगर के स्तर के उच्च रहने से रक्त धमनियों में रुकावट आ जाती है और हार्ट फेल्यर होने की संभावना बढ़ जाती है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 7
diabetes
ये भी है एक वजह?
वैज्ञानिक कहते हैं कि महिलाओं के डायबिटीज से ज्यादा परेशान और पीड़ित होने की कई वजहों में इलाज में देरी और जल्द बीमारी का पता नहीं लग पाना भी है। क्योंकि घर-परिवार में महिलाओं को उस तरह की देखभाल नहीं मिल पाती है जिस तरह की पुरुषों को मिलती है। इसकी वजह से महिलाएं सही से इलाज नहीं करा पातीं। यह अध्ययन ऑक्सफॉर्ड के जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ ने किया है। अध्ययन के नतीजे एक यूरोपीयन जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

4 of 7
डायबिटीज
इस अध्ययन से जुड़े प्रमुख तोशीकी ओहकुमा का कहना है कि डायबिटीज की वजह से हार्ट फेल्यर का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। महिलाओं में टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। वह कहते हैं कि ब्रिटेन में 38 लाख लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं जिनमें  90 फीसदी को टाइप 2 डायिबिटीज है। 2025 तक अमेरिका में 50 लाख से ज्यादा डाइबिटीज मरीज हो जाएंगे। 2014 तक दुनियाभर में 42 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज मरीज थे जिनकी संख्या 1980 तक तकरीबन 10 करोड़ थी। इससे साफ पता चलता है कि डायबिटीज का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
edgr
भारत की 8.7 फीसदी जनता डायबिटीज
भारत में डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। 8.7 फीसदी जनता मधुमेह से पीड़ित है। 20 से लेकर 70 साल तक के महिला और पुरुष मधुमेह से पीड़ित हैं। इसकी वजह जीवनशैली में तनाव, अनियमितता, अस्वस्थ डाइट और तंबाकू का इस्तेमाल तक है। मोटापा भी मधुमेह की प्रमुख वजह है।

2017 में भारत में डायबिटीज के 7 करोड़ मामले दर्ज हुए तो जो कि दुनिया में संभवत: सबसे ज्यादा थे।
विज्ञापन

6 of 7
डायबिटीज
जीवनशैली में सुधार और पौष्टिक आहार के जरिए मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने खाने में मछली शामिल करें। मछली में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
healthy food
पत्तेदार साग
पत्तेदार सब्जियां बेहद पौष्टिक होती हैं। इनमें कम कैलोरीज होती है। नियमित डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। पत्तेदार सब्जियों से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनीज भी मौजूद होते हैं। पत्तेदार साग में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की भरपूर मात्रा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें