फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा सब्जी खाने वाले लड़के बने लड़कियों की पहली पसंद, रिसर्च में हुआ खुलासा

Sun, 20 Aug 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
फिटनेस
लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए न जाने क्या क्या करते हैं फिर चाहे महंगे परफ्यूम को डालकर डेट पर जाना हो या फिर अपनी जबरदस्त बॉडी से लड़कियों के दिल पर धाक जमाना हो। अगर आप इस सोच में पड़ गए हैं कि लड़कियां लड़कों की इन्हीं बातों पर मरती हैं तो आप गलत है क्योंकि हाल ही में एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है लड़कियां लड़कों की इन चीजों पर नहीं बल्कि सब्जी खाने पर मरती है।
विज्ञापन

2 of 5
फिटनेस
ऑस्ट्रेलिया की 'मैक्वेरी यूनिवर्सिटी' के इयान स्टीफन ने एक स्टडी की जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले तथ्यों के बारे में खुलासा किया है। इस स्टडी में उन्होंने पाया कि जो लड़के अधिक मात्रा में सब्जियां और फल खाते हैं लड़कियां उन लड़कों की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं।

पढ़ें- नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा होता है ब्रेस्ट कैंसर, रिसर्च में हुआ खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
फिटनेस
वैज्ञानिकों के अनुसार किसी का भी स्वास्थ्य कैसा है इसका संकेत उसके पसीने की महक से लगाया जा सकता है। वहीं इयान का कहना है लड़कियां किसी भी चीज की महक की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं।

4 of 5
फिटनेस
शोधकर्ताओं ने इसके लिए नौजवान लड़कों का एक ग्रुप बनाया। इसके साथ ही पुरुषों की त्वचा का विश्लेषण एक स्पेक्ट्रोफोटोमीटर का इस्तेमाल करके किया गया। इस शोध के लिए पुरुषों से कई तरह के सवाल किए गए और उन्हें एक साफ टी-शर्ट पहनकर व्यायाम करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिटनेस
इसके बाद लड़कियों को लड़कों की पसीने वाली टी-शर्ट को सूंघने के लिए कहा गया। जो लड़के मांसाहारी है उन्हें ज्यादा पसीना नहीं आया बल्कि सब्जियां खाने वाले लड़कों को ज्यादा पसीना आया और लड़कियां उनकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हुईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें