फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Health: 25 से 45 की उम्र की हर महिला को अवश्य कराने चाहिए ये 5 टेस्ट

Wed, 01 Apr 2026 11:42 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women Health Tips: अगर आपकी उम्र भी 25 से 45 वर्ष के बीच है, तो आपको भी ये पांच हेल्थ चेकअप अवश्य कराने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट - फोटो : Adobe stock
Women Health Tips:  अगर आपकी उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है, तो स्वास्थ्य पर ध्यान देना सबसे जरूरी हो जाता है। इस उम्र में शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों और सिस्टम्स को नियमित रूप से जांचना आवश्यक होता है, ताकि बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पहचाना जा सके। 

बहुत से लोग केवल तभी डॉक्टर के पास जाते हैं जब किसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि नियमित हेल्थ चेकअप से आप भविष्य में होने वाली बड़ी बीमारियों को रोक सकते हैं। 

खासतौर पर महिलाओं की बात करें तो बढ़ती उम्र के साथ उनके शरीर में काफी बदलाव आते हैं, ऐसे में उन्हें तो अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसी के चलते इस लेख में हम आपको पांच ऐसे जरूरी हेल्थ चेकअप के बारे में बताएंगे, जिन्हें हर 25 से 45 साल की महिला को समय-समय पर कराना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट - फोटो : Freepik.com
बोन डेंसिटी टेस्ट
 
  • बोन डेंसिटी टेस्ट हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की मात्रा को मापता है। 
  • इस टेस्ट से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की कमजोरी की संभावना का पता चलता है।

अगर आप समय रहते टेस्ट करा लेंगी और कहीं किसी तरह की कोई दिक्कत निकलती है तो डॉक्टर समय रहते सप्लीमेंट्स या जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट - फोटो : Adobe Stock
पैप टेस्ट
 
  • पैप स्मियर टेस्ट महिलाओं के लिए आवश्यक है। 
  • ये गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर या प्रीकैंसर अवस्था की पहचान करता है। 

ऐसे में हर महिला को ये समझने की जरूरत है कि नियमित रूप से पैप टेस्ट कराने से महिलाओं में ग्रीवा कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। 21 साल की उम्र के बाद या यौन सक्रिय होने के बाद यह टेस्ट समय-समय पर कराना चाहिए।

 

4 of 6
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट - फोटो : Adobe Stock
कोलेस्ट्रॉल लेवल
 
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल टेस्ट हृदय रोग, स्ट्रोक और ब्लड वेसल्स की समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है।
  •  हाई कोलेस्ट्रॉल से धमनियों में प्लाक जम सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 

अगर समय पर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का पता लग जाएगा तो कुछ ही समय में सही खान-पान, व्यायाम और जरूरत पड़ने पर दवा के जरिए कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट - फोटो : Freepik.com
थायराइड फंक्शन टेस्ट
 
  • थायराइड टेस्ट शरीर में थायरॉइड हार्मोन का स्तर मापता है। 
  • थायरॉइड असंतुलन से वजन बढ़ना या घटना, थकान, बाल झड़ना और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। 

ऐसे में समय-समय पर थायराइड टेस्ट करवाकर हार्मोन संतुलन बनाए रखा जा सकता है। ऐसा करने से आप कई दिक्कतों से बच सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
25 से 45 की उम्र की हर महिला को कराने चाहिए ये 5 टेस्ट - फोटो : Freepil.com
किडनी और लिवर फंक्शन टेस्ट
 
  • किडनी और लिवर फंक्शन टेस्ट शरीर के मुख्य अंगों की कार्यक्षमता जांचते हैं। 
  • किडनी टेस्ट से यह पता चलता है कि किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकाल रही है या नहीं।

ऐसे में आप ये समझ लें कि सही समय में लिवर टेस्ट की वजह से लिवर की सेहत, फैटी लिवर या अन्य रोगों की जानकारी मिलती है। समय पर जांच से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें