Woman Health Care: अक्सर महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिनकी वजह से उनकी इंटीमेट एरिया की हेल्थ बिगड़ने लगती है। यहां हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : AI
Woman Health Care: महिलाओं की सेहत में इंटीमेट हाइजीन एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसका असर खुजली, जलन, इंफेक्शन और असहजता जैसी समस्याओं के रूप में सामने आ सकता है।
पर ऐसा देखने को मिलता है कि अक्सर जानकारी की कमी के कारण महिलाएं ऐसी गलतियां दोहराती रहती हैं, जो आगे चलकर उनकी प्रजनन और सामान्य स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं।
सही जानकारी और जागरूकता से इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी सामान्य गलतियां हैं जो इंटीमेट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 7
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
इंटीमेट एरिया बहुत संवेदनशील होता है। यहां पर हार्श साबुन, परफ्यूम, डियोडरेंट या केमिकल-आधारित वॉश का इस्तेमाल करने से प्राकृतिक पीएच लेवल बिगड़ जाता है। इससे त्वचा की नमी कम हो सकती है और जलन, खुजली या सूखापन जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से अच्छे बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : Freepik.com
साफ-सफाई में लापरवाही
बहुत कम सफाई या जरूरत से ज्यादा सफाई दोनों ही नुकसानदायक हो सकते हैं। इंटीमेट एरिया को हल्के और सही तरीके से साफ करना जरूरी है। बार-बार धोने या बहुत स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से प्राकृतिक सुरक्षा परत खत्म हो जाती है। वहीं साफ-सफाई न रखने से बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
4 of 7
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : Freepik.com
टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना
टाइट कपड़े या सिंथेटिक फैब्रिक पहनने से हवा का प्रवाह रुक जाता है। इससे नमी और गर्मी बढ़ती है, जो फंगल और बैक्टीरियल ग्रोथ के लिए अनुकूल माहौल बनाती है। लगातार ऐसा करने से खुजली, रैशेज और बार-बार होने वाले इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। कॉटन कपड़े इस स्थिति में ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : Freepik.com
गीले कपड़े लंबे समय तक पहनना
वर्कआउट, स्विमिंग या बारिश के बाद गीले कपड़े जल्दी नहीं बदलने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। नमी वाले वातावरण में फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इससे जलन, बदबू और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा सूखे और साफ कपड़े पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 7
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : Freepik.com
इंफेक्शन को नजरअंदाज करना
हल्की खुजली, असामान्य डिस्चार्ज या बदबू को अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह शुरुआती संकेत हो सकते हैं किसी इंफेक्शन के। समय पर इलाज न लेने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है और लंबे समय तक परेशानी का कारण बन सकती है।
इन्हीं गलतियों की वजह से बिगड़ रही इंटीमेट एरिया की हेल्थ
- फोटो : Adobe stock
क्या करें?
हल्के और पीएच बैलैंस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
कॉटन अंडरवियर पहनें
रोजाना सामान्य और संतुलित सफाई रखें
गीले कपड़े तुरंत बदलें
किसी भी असामान्य लक्षण पर डॉक्टर से सलाह लें
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।