सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
उन्हें जूते का फीता तक बांधना याद नहीं रहा। दरअसल, विक्की को इन्सेफलाइटिस हो गया था। साल 2015 से ही उसे फ्लू के लक्षण महसूस हो रहे थे। इसके बाद उसकी जांच की गई और पता चला कि उसे इन्सेफलाइटिस ने जकड़ लिया है। विक्की, तीन महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं। परिवार को लगने लगा था कि वह अब नहीं बचेंगी। इलाज के बाद विक्की ने अपनी 80 फीसदी याददाश्त को रिकवर किया लेकिन फिर भी वह अपनी शादी का दिन ही भूल गईं। दरअसल, दिमाग में सूजन की वजह से विक्की अपनी पूरी याददाश्त ही भूल गई थी।