फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो पांच चीजें जो आपकी त्वचा के लिए हैं जरूरी, जानें इनके बारे में सबकुछ

Wed, 27 Jan 2021 08:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अपने चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए या चमकता चेहरा पाने के लिए आखिर हम कितना कुछ करते हैं। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से लेकर कई ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनसे हमें दमकती त्वचा मिल सके। लेकिन जिस तरह से हमारी आजकल की लाइफस्टाइल हो चुकी है और बाहर बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमें कई बार निराशा होती है। लेकिन अगर आप अपनी खोई रंगत को वापस पाना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता सकते हैं, जिनकी मदद से आपकी त्वचा फिर से निखर सकती है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये हमें कई तरह की बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसके सेवन मात्र से ही हमें निरोग रहने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही ये हमारी त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने में काफी मदद कर सकती है। चेहरे पर आने वाली झुर्रियां, चेहरे पर दाग-धब्बे जैसी दिक्कतों को दूर करने में तुलसी काफी उपयोगी मानी जाती है। इसके लिए हमें तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए, ताकि हमारी त्वचा फिर से निखर सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हल्दी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं। हल्दी हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए, डायबिटीज के मरीजों के लिए, अल्जाइमर की स्थिति को ठीक करने जैसी कई चीजों के लिए बेहद सही मानी जाती है। इसके साथ ही हल्दी हमारे चेहरे के लिए भी बेहद लाभदायक होती है। हल्दी का लेप लगाने से चेहरे पर होने वाली कई समस्याएं दूर हो सकती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन एंटी एजिंग गुण हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात जब आंवला की आती है, तो हमारे ध्यान में ऐसे कई फायदे आते हैं जो इसके सेवन से हमारे शरीर को मिल सकते हैं। आंवले में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हमें कई लाभ दे सकते हैं। आंवला का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन- सी और एंटीऑक्सीडेंट आंवला को बेहतरीन जड़ी बूटी बनाती है। इसके सेवन से हमारी त्वचा को कई लाभ मिलते हैं और साथ ही चेहरे पर होने वाली फुंसियों में भी काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अश्वगंधा भी हमारी त्वचा को कई लाभ पहुंचाने का काम करता है। इसमें कई ऐसे एंटी स्ट्रेस गुण होते हैं जो हमें तनाव से राहत दिलाने के लिए जाने जाते हैं। हमारी त्वचा और हमारे बालों के लिए भी अश्वगंधा किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को कई फायदे देने और मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए अश्वगंधा के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जिनसेंग के इस्तेमाल से भी हमारी त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के स्वास्थ्य के साथ शरीर में फ्री रेडिकल्स के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें