सर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में फ्लू और वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। इसके अलावा इस मौसम में ज्यादातर लोग घरों में ही रहते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं, जिसकी वजह से कई लोग मोटापे का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर है कि इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो इम्यूनिटी तो बढ़ाएं ही, साथ ही वजन कम करने में भी सहायता प्रदान करें। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच चीजों के बारे में, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायक हैं।