What not to Eat in Winter: ठंड का मौसम अपने चरम पर है, लोग इन दिनों कई लेयर के कपड़े पहनना शुरु कर चुके हैं। भीषण ठंड के दस्तक देते ही हमारी रसोई में खान-पान का तरीका बदल जाता है, लेकिन अक्सर हम स्वाद के चक्कर में ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारे श्वसन तंत्र और पाचन को बिगाड़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, म्यूकस (बलगम) और साइनसाइटिस की समस्या से जूझ रहे लोग 'फूड सेंसिटिव' होते हैं।
कुछ खास खाद्य पदार्थ शरीर में बलगम को और अधिक गाढ़ा बना देते हैं, जिससे नाक बंद होना, सांस लेने में तकलीफ और भारीपन की समस्या बढ़ जाती है। खासकर अगर आपको ठंड से एलर्जी है, तो आपको अपनी डाइट के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए। गलत खान-पान न सिर्फ आपके फेफड़ों में कफ जमा करता है, बल्कि शरीर के आंतरिक हिस्सों में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को भी बढ़ा देता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दी के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही चुनौती का सामना कर रही होती है, ऐसे में कुछ भारी और ठंडी चीजें आपकी इम्युनिटी को और कमजोर कर सकती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।