उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या तो खूब होती ही है, इसके साथ ही एक और समस्या है जिसकी संभावना काफी बढ़ जाती है, जिसका नाम 'चिल ब्लेन' है। यह कोई नई बीमारी नहीं है, बल्कि सर्दियों के मौसम में यह अक्सर लोगों को होती ही है। खासतौर पर यह बीमारी उन महिलाओं को होती है, जिन्हें ठंड में काम करना पड़ता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी एक वीडियो भी जारी कर इस बारे में जानकारी दी है और लोगों को इस बीमारी से बचने की सलाह दी है।