फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर डाइट टिप्स: सर्दी-जुकाम से बचना है तो सर्दियों की शुरुआत में जरूर खाएं ये चीजें

Tue, 10 Nov 2026 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Should You Eat at the Beginning of Winter: इस लेख में जानें कि सर्दियों की शुरुआत में अपनी डाइट में किन हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर को पर्याप्त पोषण मिले, इम्यूनिटी मजबूत रहे और आप सर्दी-जुकाम से बचते हुए पूरे मौसम फिट और हेल्दी रह सकें।
 
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : AI
What Should You Eat at the Beginning of Winter: सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगता है। सुबह और शाम की गुलाबी ठंड भले ही सुहावनी लगे, लेकिन यह संक्रमण, मौसमी फ्लू, सर्दी-जुकाम और त्वचा के रूखेपन का सबसे संवेदनशील दौर होता है। तापमान में गिरावट आते ही हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है और इम्यूनिटी पर सीधा असर पड़ता है। 

अक्सर लोग ठंड बढ़ते ही अनहेल्दी और ऑयली फूड्स की ओर आकर्षित होने लगते हैं, जिससे सुस्ती, वजन बढ़ना और पाचन की समस्याएं घर कर जाती हैं। ऐसे में खुद को चुस्त, एक्टिव और बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए खानपान में सही बदलाव करना बेहद आवश्यक हो जाता है। शुरुआती ठंड में शरीर को भीतर से गर्माहट और मजबूती देने के लिए पोषण से भरपूर आहार चुनना चाहिए। 

इस लेख में जानें कि सर्दी की शुरुआत में आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए, किन चीजों को थाली में शामिल करना अमृत समान है और किन गलतियों से बचकर आप पूरे मौसम फिट रह सकते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : AI
1. मोटे अनाज से लाएं गर्माहट

गेहूं के सामान्य आटे के स्थान पर बाजरा, मक्का, ज्वार और रागी की रोटियां खाना शुरू करें। इनमें प्रचुर मात्रा में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आयरन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा व अंदरूनी गर्माहट देते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : instagram
2. मौसमी साग और जड़ वाली सब्जियां

बाजार में मिलने वाले ताजे हरे पत्तेदार साग (सरसों, पालक, मेथी, बथुआ) आयरन, विटामिन A, C और फोलेट से भरपूर होते हैं। वहीं गाजर, चुकंदर, शकरकंद और मूली जैसी जड़ वाली सब्जियां ब्लड फ्लो दुरुस्त रखने और इम्युनिटी मजबूत करने में कारगर हैं।

 

4 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : AI
3. सीमित मात्रा में देसी घी और तिल

ठंड में त्वचा का रूखापन और जोड़ों की अकड़न आम बात है। रोज के भोजन में 1-2 चम्मच शुद्ध देसी घी आंतों के स्वास्थ्य (Gut Health) और फैट-सॉल्युबल विटामिन्स के अवशोषण में मदद करता है। इसके साथ ही तिल और मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट्स व कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : AdobeStock
4. नेचुरल हीलर्स: अदरक, लहसुन और कच्ची हल्दी

सुबह की शुरुआत अदरक-तुलसी की चाय या काढ़े से करें। रात को सोते समय कच्ची हल्दी वाला गुनगुना दूध पिएं। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बदलते मौसम में गले की खराश, कफ और वायरल संक्रमण से ढाल बनकर रक्षा करते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : Freepik
5. रिफाइंड चीनी की जगह देसी गुड़

सफेद चीनी की जगह भोजन के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने की आदत डालें। गुड़ शरीर के पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, फेफड़ों की सफाई में सहायक होता है और हीमोग्लोबिन स्तर बनाए रखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सर्दियों की शुरुआत में क्या खाएं? - फोटो : Freepik.com
6. हाइड्रेशन और गुनगुना पानी

सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिससे शरीर अनजाने में डिहाइड्रेट हो जाता है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में हल्का गुनगुना पानी, हर्बल टी या वेज/दाल का गर्म सूप जरूर लें। 

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें