फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना ज्यादा रहता है थायरॉइड का खतरा, इन बीमारियों को लेकर भी रहें अलर्ट

Tue, 10 Nov 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाओं में 50 वर्ष की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। महिलाओं में आर्थराइटिस, थायरॉइड, हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज का खतरा देखा जाता रहा है। नियमित हेल्थ चेकअप और संतुलित खानपान बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
थायराइड की बीमारी - फोटो : Amarujala.com/AI
दुनियाभर में महिलाओं की सेहत से जुड़ी चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिस तरह से हमारी दिनचर्या, खानपान में दिक्कतें बढ़ गई है, इसका सेहत पर कई तरह से नकारात्मक असर हो रहा है। महिलाओं में बढ़ती हार्मोनल समस्याओं के लिए भी इसे एक बड़ा कारण माना जा रहा है। 

50 वर्ष की उम्र के बाद मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने से हड्डियों, दिल और मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ सकता है। यही वजह है कि इस उम्र में महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हार्मोनल विकारों के कारम थायरॉइड, हृदय रोग, गठिया, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर के मामले हाल के वर्षों में काफी बढ़ गए हैं।  सभी महिलाओं को इन बीमारियों के शुरुआती संकेतों को समझना और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
थायरॉइड की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
महिलाओं में बढ़ रहे हैं थायरॉइड के मामले

थायरॉइड विकार महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक देखने को मिलते हैं। अमेरिकन थायरॉइड एसोसिएशन के अनुसार, दुनियाभर में 20 करोड़ से अधिक लोग किसी न किसी थायरॉइड विकार से प्रभावित हैं। महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले थायरॉइड की समस्या होने की आशंका 5-8 गुना तक ज्यादा देखी जाती है।
 
  • पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव भी  थायरॉइड के जोखिमों को प्रभावित कर सकते हैं। 
  • अगर आपको लगातार थकान, वजन बढ़ने या घटने, बाल झड़ने और ठंड ज्यादा लगने जैसी दिक्कतें हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच करा लें।
विज्ञापन

3 of 5
गठिया की समस्या - फोटो : Freepik.com
क्या आपके लिए उठना-चलना हो गया है मुश्किल?

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या बढ़ जाती है। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने से हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसके अलावा बढ़ता वजन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मांसपेशियों की कमजोरी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है।
  • इसके कारण आपके घुटनों में दर्द, सूजन, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। 
  • अच्छी बात ये है कि नियमित व्यायाम, वजन कंट्रोल रखने और कैल्शियम-विटामिन-डी वाली डाइट लेने से हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

4 of 5
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock
हार्ट और डायबिटीज की समस्या

दिल की बीमारियां महिलाओं की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा हैं। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और रक्त वाहिकाओं से जुड़े बदलाव होने लगते हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और तनाव भी हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाते हैं।
 
  • महिलाओं में हार्ट अटैक के संकेत हमेशा सीने में तेज दर्द वाले नहीं होते। सांस फूलना, असामान्य थकान, मतली और पीठ या जबड़े में दर्द भी चेतावनी वाले संकेत हो सकते हैं।
  • 50 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ जाता है। मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण पेट के आसपास फैट बढ़ने लगता है जिससे  इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता कम होने लगती है और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे की वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं में कैंसर के मामले - फोटो : Adobe stock
महिलाओं में कैंसर का खतरा

स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर है। इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। बढ़ती उम्र के साथ मोटापा, कैंसर की फैमिली हिस्ट्री और कुछ हार्मोनल बदलाव स्तन कैंसर के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
  • सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का संक्रमण है। इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन और डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित स्क्रीनिंग जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें