इम्युनिटी कैसे मजबूत रखें?
- फोटो : Freepik.com
इम्युनिटी पर क्या असर होता है?
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सही तरीके से काम करने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है। एंटीबॉडी और प्रतिरक्षा कोशिकाओं के निर्माण में इसकी अहम भूमिका होती है। प्रोटीन की गंभीर कमी होने पर शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे संक्रमण होने और उससे उबरने में अधिक समय लगने का जोखिम बढ़ सकता है।
इन जोखिमों को भी जानिए
प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है। इसकी पर्याप्त मात्रा नहीं मिलने पर शरीर मांसपेशियों के ऊतकों को ऊर्जा और जरूरी अमीनो एसिड के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इससे मांसपेशियों का आकार और ताकत कम हो सकती है।
- शरीर में ऊतकों की मरम्मत और नए सेल्स के निर्माण के लिए प्रोटीन जरूरी है। इसकी गंभीर कमी होने पर घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। इसके अलावा त्वचा और बालों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।