फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट हेल्थ: कैसे बढ़ाएं अपने दिल की उम्र और कैसे रखें धमनियों को स्वस्थ? डॉक्टर ने बताया तरीका

Fri, 13 Nov 2026 08:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल को स्वस्थ रखने में खानपान की अहम भूमिका होती है। बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, ग्रीन टी, एवोकाडो और हरी पत्तेदार सब्जियां हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट हार्ट हेल्थ को ठीक रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल - फोटो : Amarujala.com/AI
दिल की बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा रही हैं, कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। कम उम्र के लोग भी हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि खानपान में गड़बड़ी के अलावा तनाव, व्यायाम न करने और जीवनशैली की गड़बड़ी की वजह से इसका खतरा काफी बढ़ गया है।

हृदय रोग विशेषज्ञ बताते हैं, दिल को स्वस्थ रखने के लिए दवाओं और एक्सरसाइज के साथ रोजाना की डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं अध्ययनों से पता चलता है कि शाकाहारी खाद्य पदार्थों में मौजूद फाइबर, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

आइए जानते हैं दिल को लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बनाए रखने के लिए खानपान में किन चीजों को शामिल करना जरूरी है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ड्राई फ्रूट्स खाने से क्या होता है - फोटो : Freepik.com
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रवि प्रकाश अवस्थी बताते हैं, दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में सुधार करना बहुत जरूरी है। प्लांट बेस्ड कुछ चीजें हार्ट हेल्थ और धमनियों को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती हैं। सभी लोगों को अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

नट्स और सीड्स बहुत जरूरी

बादाम-अखरोट जैसे नट्स और अलसी-चिया सीड्स पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं। इनमें हेल्दी फैट, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। 
 
  • ये पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाए रखने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। 
  • अखरोट में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 
  • इनका सीमित मात्रा में नियमित सेवन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ग्रीन टी क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik
ग्रीन टी भी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी में कैटेचिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों में इसके नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आ सकती है। इसके अलावा, ग्रीन टी ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को कम करने में भी सहायक हो सकती है।
 
  • रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी पीना दिल की सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
हेल्दी डाइट बहुत जरूरी - फोटो : Freepik.com
एवोकाडो में मौजूद होते हैं हार्ट हेल्थ वाले न्यूट्रिशन
 
  • एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जिसे हेल्दी फैट माना जाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। कुछ अध्ययनों में सप्ताह में दो बार एवोकाडो खाने वाले लोगों में हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का जोखिम 21 प्रतिशत तक कम पाया गया।

हरी सब्जियां जरूर खाएं
 
  • पालक, ब्रोकली और केल जैसी हरी सब्जियां फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन-के शरीर के सामान्य कार्यों के लिए जरूरी है। फाइबर से भरपूर भोजन धमनियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें