डायबिटीज की दिक्कत
- फोटो : Freepik.com
कुछ स्थितियों में हो सकता है खतरनाक
बहुत ज्यादा प्यास और बार-बार पेशाब कभी-कभी बहुत अधिक ब्लड शुगर की स्थिति का संकेत हो सकते हैं। खासकर अगर इसके साथ मुंह और त्वचा का सूखना, कमजोरी, धुंधला दिखाई देना या सिरदर्द जैसे लक्षण हों तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।
- अगर बहुत ज्यादा प्यास और पेशाब के साथ उल्टी, पेट दर्द, सांस से फल जैसी गंध आने लगे तो यह डायबिटिक कीटोएसिडोसिस जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में मेडिकल सहायता जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं, अगर आपकी शारीरिक गतिविधि कम है, माता या पिता को डायबिटीज की दिक्कत रही है या फिर आप शुगर वाली चीजें ज्यादा खाते हैं तो इन लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दें। ज्यादा जोखिम वाले लोगों को हर तीन महीने पर HbA1C टेस्ट कराते रहना चाहिए, इससे औसत शुगर का अंदाजा लग सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।