विटामिन-सी वाली चीजें
- फोटो : Amarujala.com/AI
प्राकृतिक स्रोतों से कैसे प्राप्त करें विटामिन-सी?
कई खट्टे फलों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आंवला, अमरूद, संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी और टमाटर इसके अच्छे स्रोत हैं।
- भारतीय आहार में आंवला और अमरूद विशेष रूप से विटामिन-सी से भरपूर माने जाते हैं।
- मौसम के अनुसार ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना सप्लीमेंट की तुलना में अधिक लाभकारी माना जाता है।
डॉक्टर कहते हैं, हर व्यक्ति को विटामिन-सी की गोली या सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता नहीं होती। यदि आपका आहार संतुलित है और उसमें पर्याप्त फल एवं सब्जियां शामिल हैं, तो सामान्यतः जरूरत पूरी हो जाती है। सप्लीमेंट केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेने चाहिए।
मानसून में इन बातों का भी रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून के दिनों में सेहतमंद रहने और संक्रमण से बचने के लिए केवल विटामिन-सी ही काफी नहीं है।
- स्वच्छ और ताजा भोजन करें साथ ही उबला पानी पिएं। ये खाद्य पदार्थों के कारण होने वाले संक्रमण के खतरे को कम करने में सहायक है।
- खुले में कटे फल या दूषित भोजन से बचें और पर्याप्त नींद लें।
- यदि बुखार, उल्टी, दस्त या लगातार संक्रमण के लक्षण हों तो डॉक्टर से परामर्श लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।