लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
ट्राइग्लिसराइड्स होता क्या है?
ट्राइग्लिसराइड्स शरीर में मौजूद एक प्रकार का फैट है, जो भोजन से मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरी को ऊर्जा के रूप में भविष्य के लिए जमा करता है।
- सामान्य मात्रा में यह शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन जब इसका स्तर लगातार बढ़ा रहता है तो यह धमनियों में चर्बी फैट होने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।
- इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और कुछ मामलों में पैंक्रियाटाइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है।
कई मामलों में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन कंट्रोल रखने जैसे उपाय से भी ट्राइग्लिसराइड्स को कम किया जा सकता है। हालांकि यदि ये लगातार बहुत अधिक रहता है तो इसका इलाज जरूरी हो जाता है।