स्वच्छ खान-पान पर दें ध्यान
- फोटो : Amarujala.com/AI
टाइफाइड से बचाव कैसे करें?
डॉक्टर कहते हैं, टाइफाइड से बचे रहने के लिए सिर्फ उबला हुआ या साफ पेयजल पिएं। खाना हमेशा अच्छी तरह पकाकर खाएं और लंबे समय तक खुले में रखा भोजन न खाएं।
- बाहर खाने से पहले स्वच्छता का ध्यान रखें।
- शौचालय के बाद और खाना बनाने या खाने से पहले साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं। ये छोटे-छोटे कदम संक्रमण के खतरे को काफी कम कर सकते हैं।
- अगर लगातार बुखार, पेट दर्द या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो समय रहते डॉक्टर से जांच कराएं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।